ADVERTISEMENT

Today facts 24/05/2021

 



                   💎🩸💎  ⚜🕉⚜  💎🩸💎 

                    *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*

                      *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*


*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*


     *📝आज दिनांक 👉*
     
   *📜 24 मई 2021*
             *सोमवार*
 *🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1943
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2078
*🇮🇳मास-* बैशाख
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी-24:13 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* चित्रा-09:50 तक
*🌠पश्चात्-* स्वाति
*💫करण-* कौलव-13:59 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* व्यतीपात-11:12 तक
*✨पश्चात्-* वरियान
*🌅सूर्योदय-* 05:26
*🌄सूर्यास्त-* 19:09
*🌙चन्द्रोदय-* 16:51
*🌛चन्द्रराशि-* तुला-दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:50 से 12:45
*🤖राहुकाल-* 07:09 से 08:52
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पूर्व


*✍विशेष👉*


*_🔅आज सोमवार को 👉 बैशाख सुदी त्रयोदशी 24:13 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , सोम प्रदोष व्रत (शुक्ल , शिवपार्वती पूजन ) , अशोक त्रिरात्र व्रत , सर्वदोषनाशक रवि योग 09:49 से , व्यतीपात पुण्यं , ग्रीष्मोत्सव प्रारम्भ 3 दिन (मा.आबू ) , श्री धर्मनाथ भगवान गर्भ कल्याणक ( जैन , बैशाख शुक्ल त्रयोदशी ) , श्री क्षुल्लक जिनेन्द्र वर्णी समाधि (जैन , बैशाख शुक्ल त्रयोदशी ) , श्री करतार सिंह सराभा जयन्ती , पार्कों का यूरोपीय दिवस , राष्ट्रमंडल दिवस (मार्च माह के दूसरे सोमवार का भी विशेष वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें )।_*

*🔅कल मंगलवार को 👉 बैशाख सुदी चतुर्दशी 20:31 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरु , श्री सत्यनारायण व्रत , सर्वदोषनाशक रवि योग 07:06 तक पश्चात् पुनः 08:45 से  28:11 तक , सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 08:47 पर , विघ्नकारक भद्रा 20:30 से , नवतपा प्रारम्भ  , आद्य श्री शंकराचार्य कैलाशगमन , श्री कूर्म जयन्ती ( सांय व्यापिनी , पंचांगभेद से कल भी ) ,श्री नृसिंह जयन्ती ( नृसिंहावतार , बैशाख शुक्ल चतुर्दशी सायान्ह व्यापिनी ) , छिन्नमस्ता जयन्ती (बैशाख शुक्ल चतुर्दशी ), गुरु श्री अमरदास जयन्ती ( प्राचीनमतानुसार ) , श्री रास बिहारी बोस जयन्ती , श्री सुनील दत्त स्मृति दिवस , श्री बीरेन मित्रा स्मृति दिवस , विश्व थायराइड दिवस , अंतर्राष्ट्रीय गुमशुदा बाल दिवस व Geek Pride Day (स्वीडन)।*


*🎯आज की वाणी👉*


🌹

*प्राणात्यये विवाहे वा*

    *सर्वज्ञातिवधात्यये  ।*

*नर्मण्यभिप्रवृत्ते    वा* 

    *न च प्रोक्तं मृषा भवेत्।।*

*अधर्मं नात्र पश्यन्ति*

     *धर्मतत्त्वार्थदर्शिनः ।*

      ★महाभारतम् कर्णपर्व -६९-६२

 *अर्थात्👉* 

      _प्राणसंकटकाल में, विवाह में, समस्त कुटुम्बियों के प्राणान्त का समय उपस्थित होने पर तथा हँसी-परिहास आरम्भ होने पर यदि असत्य बोला गया है तो वह असत्य नहीं माना जाता।  धर्म के तत्त्व को जानने वाले विद्वान् उक्त अवसरों पर मिथ्या बोलने में पाप नहीं समझते।_

🌹


*24 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1653 – जर्मन संसद ने फर्डिनेंड द्वितीय को ऑस्ट्रिया का राजा घोषित किया।

1689 – ब्रिटिश संसद ने प्रोटेस्टेंट इसाइयों को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी दी।

1798 – यूनाइटेड आयरिशमैन ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह की शुरुआत की।

1824 - अंग्रेजों ने प्रथम आंग्ल-बर्मी युद्ध में रंगून और बर्मा पर कब्ज़ा कर लिया।

1830 – अमेरिका में पहली बार यात्री रेलरोड सेवा की शुरुआत हुई।

1854 - एंथनी बर्न्स बोस्टन में यूएस डिप्टी मार्शल द्वारा गिरफ्तार किया गया।

1875 – सैय्यद अहमद खान ने अलीगढ़ में मुहम्मदीन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की जो वर्तमान में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से प्रसिद्ध है।

1883 – ब्रुकलिन और मैनहट्टन को जोड़ने वाले ब्रुकलिन ब्रिज को यातायात के लिए खोला गया।

1903 - पेरिस में ऑटोमोबाइल के लिए मैड्रिड दौड़ शुरू हुई, जिसमें आठ लोग मारे गए।

1915 – थॉमस अल्वा एडिशन ने टेलीस्क्राइब का अविष्कार किया।

1921 उत्तरी आयरलैंड के नए संसद के लिए प्रथम आम चुनाव का आयोजन किया गया।

1922 रूसी और इटली ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1930 – एमी जॉनसन नामक महिला अकेले विमान उड़ाकर लंदन से ऑस्ट्रेलिया पहुंची।

1931 – पहली वातानु​कूलित यात्री ट्रेन अमेरिका के वाल्टमोर ओहियो मार्ग पर चलाई गई।

1955 - पेरिस में स्टेड रॉलेंड-गैरोस में फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट खोला गया।

1957 ताइवान के ताइपेई शहर में अमेरिका विरोधी दंगे फूट पड़े।

1959 – सम्राज्य दिवस का नाम बदलकर राष्ट्रमंडल दिवस किया गया (कन्फर्म नहीं)।

1964 – रेफरी के एक विवादास्पद फैसले से स्टेडियम में ही भगदड़ मच गई। जिससे 300 से ज्यादा लोग मारे गए।

1981 टेक्सास के कॉर्पस क्रिस्टी शहर में एक अनाज की लिफ्ट में विस्फोट होने से 9 लोग मारे गए और 30 घायल हुए।

1985 – बंगलादेश में चक्रवाती तूफान से दस हजार लाेग मरे।

1986 – मार्गरेट थैचर इजरायल का दौरा करने वाली ब्रिटेन की पहली प्रधानमंत्री बनी।

1991 इजरायल के प्रधानमंत्री इट्ज़हैक शमीर द्वारा अधिकृत ऑपरेशन सुलैमान शुरू किया गया।

1993 – कुर्द विद्रोहियों ने तुर्की में 33 सैनिकों और पांच नागरिकों की हत्या की।

1994 - मीना (सऊदी अरब) में हज से जुड़े एक समारोह के समय भगदड़ मच जाने से 250 लोगों से भी अधिक हाजियों की मृत्यु।

2000 - दक्षिण लेबनान से 22 साल का ख़ूनी दौर समाप्त कर इस्रायली सेना वापस लौटी।

2001 – नेपाल के 15 वर्षीय शेरपा तेंबा शेरी माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बने।

2002 – रूस और अमेरिका ने मास्को की संधि पर हस्ताक्षर किये।

2002 - नेपाल में नेपाली कांग्रेस ने प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को नेपाली कांग्रेस पार्टी से निलंबित किया।

2003 - इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन ने पश्चिम एशिया शांति योजना को स्वीकार किया।

2004 – उत्तर कोरिया ने मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया।

2005 - एनबी इंकबेयर मंगोलिया के राष्ट्रपति चुने गये।

2007 - एमा निकोलसन रिपोर्ट यूरोपीय संघ की संसद में पारित।

2008- उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता छह प्रतिशत बढ़ाने का फ़ैंसला किया।

2013 – राफेल कोरेया ने तीसरी बार इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

2014 – थाईलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा को सैन्य तख्तापलट के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

2019 - सूरत के एक चार मंजिला वाणिज्यिक परिसर में दोपहर आग लगने से एक कोचिंग क्लास के कम से कम 20 छात्रों की मौत हो गई ।

2019 - भारतीय वायुसेना - सुखोई विमान से 500 किलो के गाइडेड बम का सफल परीक्षण , 30 किमी दूर लक्ष्य पर सटीक प्रहार किया ।

2020 - वंदेभारत मिशन के अंतर्गत विशेष विमान लंदन से 93 यात्रियों को लेकर इंदौर पहुंचा।


*24 मई को जन्मे व्यक्ति👉*


1819 - महारानी विक्टोरिया - ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैण्ड की महारानी।

1896 - करतार सिंह सराभा - भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक।

1899 - काज़ी नज़रुल इस्लाम - प्रसिद्ध बांग्ला कवि, संगीत सम्राट, संगीतज्ञ और दार्शनिक थे।

1920 - नीलमणि राउत्रे - भारत के राजनीतिज्ञ ।

1952 - रंजन मथाई - भारत के पूर्व 'भारतीय विदेश सचिव'।

1954 - बछेंद्री पाल - माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला।


*24 मई को हुए निधन👉*


1543 - निकोलस कॉपरनिकस - प्रसिद्ध यूरोपिय खगोलशास्त्री व गणितज्ञ थे।

1879 - विलियम लायड गैरिसन - अमेरीकी दासता विरोधी आंदोलन के नेता।

1905 - प्रतापचंद्र मज़ूमदार - ब्रह्मसमाज के प्रसिद्ध नेता।

1950 - लॉर्ड वेवेल - ब्रिटिश सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी और भारत के वाइसराय थे। 

1990 - के. एस. हेगड़े- भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।

1999 - गुरु हनुमान - भारत के महान् कुश्ती प्रशिक्षक (कोच) व पहलवान।

2000 - मजरूह सुल्तानपुरी, हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार और शायर।

2010 - वीरेंद्र भाटिया समाजवादी पार्टी के एक राजनेता थे ।

2020 - झारखंड के पूर्व स्‍वास्‍थ्‍य तथा वित्‍त मंत्री राजेन्‍द्र प्रसाद सिंह का गुरूग्राम के एक अस्‍पताल में निधन।


#facts #corona #horoscope #facts of the day

*24 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 ग्रीष्मोत्सव प्रारम्भ 3 दिन (मा.आबू ) ।

🔅 श्री धर्मनाथ भगवान गर्भ कल्याणक ( जैन , बैशाख शुक्ल त्रयोदशी ) ।

🔅 श्री क्षुल्लक जिनेन्द्र वर्णी समाधि (जैन )

🔅 श्री करतार सिंह सराभा जयन्ती।

🔅 पार्कों का यूरोपीय दिवस।

🔅 राष्ट्रमंडल दिवस (मार्च माह के दूसरे सोमवार का भी विशेष वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें।)


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*


🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻


   ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad