ADVERTISEMENT

डॉक्टर के पेशे को बदनाम ना करो......!



इस समय कोरोना रोगीयो और उन के परिजनो से अधीक दुखी कोई नही है !

इन दुखी लोगों को डॉक्टरी के पेशे में लगे चन्द लोग लूटने में लगे हुये है ! जो कि बेहद शर्मनाक है ! दुखद है !

ईश्वर का दिया हुआ सब कुछ है इनके पास,मगर फिर भी पैसा कमाने की भूख ने इन्हें अंधा कर रखा हैं !

इस संकट के दौर में ,सारे नैतिक मूल्यों को त्याग कर  रेमड़ेसिविर इंजेक्शनों की ब्लैक करना ! इलाज के नाम पर रोगियों को लूटना ,कोविड के इलाज के लिए अधिकृत नही होने के बावजूद  इलाज करना और वो भी सामान्य रोगियों के बीच  ! 

इलाज के लिये निर्धारित नियमों की धज्जियां उड़ाना ! कोरोना संक्रमण फैलाने की सम्भावनाओ को बढ़ाना आदि समाचार लगातार प्राप्त हो रहे है 

जोकि बेहद शर्मनाक, चिन्ताजनक और  दुखद है ! 

अफसोस की बात यह हैं कि इस पेशे से जुड़े चन्द लोगो के कारण यह पेशा बदनाम हो रहा है !

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के लिए भी ये घटनाये चिन्ता का विषय होनी चाहिये ! अब केवल चिंता करने से काम नहीं चलेगा इस सम्मानित पेशे को बदनाम होने से बचाना होगा !

दुखी मन से पेश है चन्द लाइन जो आज के महंगे इलाज पर सटीक उतरती है -

ऐ खुदा मौत दे कर एहसान कर,

गरीब को बीमारी देकर परेशान न कर।

                                                           _म्हारो भारत_

Tag: 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad