ADVERTISEMENT

Did you know?

 

                         💎🩸💎 ⚜🕉⚜ 💎🩸💎 

                        *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*

                            *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*


*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*


     *📝आज दिनांक 👉*

     

   *📜 26 मई 2021*

              *बुधवार*

 *🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1943

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2078

*🇮🇳मास-* बैशाख

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* पूर्णिमा-16:45 तक

*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा

*🌠नक्षत्र-* अनुराधा-25:16 तक

*🌠पश्चात्-* ज्येष्ठा

*💫करण-* विष्टि-06:38 तक

*💫पश्चात्-* बव.

*✨योग-* शिव-22:50 तक

*✨पश्चात्-* सिद्ध

*🌅सूर्योदय-* 05:25

*🌄सूर्यास्त-* 19:10

*🌙चन्द्रोदय-* 19:14

*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक-दिनरात

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* कोई नहीं

*🤖राहुकाल-* 12:18 से 14:01

*🎑ऋतु-* ग्रीष्म

*⏳दिशाशूल-* उत्तर


*✍विशेष👉*


*_🔅आज बुधवार को 👉 बैशाख सुदी पूर्णिमा 16:45 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान दान व्रतादि की बैशाखी पूर्णिमा ( सुवर्ण आदि दान , यम / धर्मराज के लिए जल कुम्भादि दान ) , विघ्नकारक भद्रा 06:37 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग , अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 25:15 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 25:16 से , बुध मिथुन राशि में 08:52 पर , अन्वाधान , बैशाख मासीय व्रत - स्नान - यम - नियमादि समाप्त , ग्रीष्मोत्सव पूर्ण (मा. आबू ) , श्री कूर्म जयन्ती (श्री कूर्मावतार / कच्छपावतार , बैशाख पूर्णिमा को ) , श्री बुध पूर्णिमा / बुद्ध परिनिर्वाण दिवस , ग्रस्तोदय खग्रास / उपच्छाया चन्द्रग्रहण ( दोपहर 02:17 से शाम 07:19 तक , भारत में पूर्वोत्तर राज्यों में आंशिक दर्शन , सूतकादि मान्य नहीं ) , क्रान्तिकारी श्री छगनराज चौपासनी वाला जयन्ती , श्री विलासराव दगड़ोजीराव देशमुख जयन्ती व पहलवान श्री सुशील कुमार जन्म दिवस।_*

*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 ज्येष्ठ बदी प्रतिपदा 13:04 तक , ज्येष्ठ माह कृष्णपक्ष आरम्भ , ज्येष्ठ मासीय व्रत - स्नान - यम - नियमादि शुरु , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , पण्डित श्री जवाहर लाल नेहरू पुण्य तिथि , श्री अजॉय कुमार मुखर्जी स्मृति दिवस , श्री हंगपन दादा शहीदी दिवस (अशोक चक्र सम्मानित)।_*


*🎯आज की वाणी👉*


🌹

*नैवाहितानां सततं विपश्चितः* 

        *क्षणं प्रतीक्षन्त्यपि दुर्बलीयसाम्।* 

 *विशेषतोऽरीन् व्यसनेषु पण्डितो* 

        *निहत्य धर्मं च यशश्च विन्दते।।* 

       ★महाभारतम् कर्णपर्व ९०-७१

 *अर्थात्👉* 

       _विद्वान् पुरुष कभी दुर्बल से दुर्बल शत्रुओं को भी नष्ट करने के लिए किसी अवसर की प्रतीक्षा नहीं करते। विशेषतः संकट में पड़े हुए शत्रुओं को मारकर बुद्धिमान् पुरुष धर्म और यश का भागी होता है।_

🌹


*26 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1679 – ब्रिटेन की संसद ने बन्दी प्रत्यक्षीकरण कानून पारित किया था, जिसे दुनिया का पहला मनुष्य की निजी आज़ादी का मानवाधिकार कानून माना जाता है।

1703 - पुर्तगाल महा संधि में शामिल हुआ।

1739 – मुगल बादशाह मोहम्मद शाह और ईरान के नादिर शाह के बीच हुई संधि के परिणामस्वरूप अफगानिस्तान, भारत से अलग हुआ।

1805 - नेपोलियन को इटली के राजा का ताज पहनाया गया।

1822 – नार्वे में चर्च में आग लगने से 122 लोगों की मौत हुई।

1828 - माना जाता है कि जंगली बच्चा कास्पर हॉसर नूरमबर्ग, जर्मनी में खोजा गया।

1889 – पहली बार एफिल टॉवर का एलिवेटर आम जनता के लिए खोला गया।

1896 - पहली अमेरिकी अंतः मेनहट्टन बीच पर साइकिल दौड़ का आयोजन किया गया।

1908 - लंदन में फ्रेंको-ब्रिटिश प्रदर्शनी का आयोजन हुआ।

1926 – लेबनान में संविधान को अंगीकार किया गया।

1926 – हिमालय की गोद में बसे गढ़वाल में नरभक्षी तेंदुए के बड़े आतंक का अंत हुआ।

1938 – जर्मनी के वॉल्फ़्सबुर्ग शहर में अडोल्फ़ हिटलर ने फ़ॉक्सवैगन कार के कारखाने का शिलान्यास किया था।

1946 – अमेरिका में एच बम के लिए पेटेंट दायर किया गया।

1950 – ब्रिटेन में पेट्रोल खरीदने पर लगी सीमा को खत्म कर दिया गया। इससे पहले हर व्यक्ति को पेट्रोल खरीदने के लिए राशन कार्ड दिया जाता था।

1955 – चार्ल्स इवान्स ने दुनिया की तीसरे नम्बर की सबसे ऊँची पर्वत चोटी कंचनजंघा पर विजय प्राप्त की थी, जिसकी ऊँचाई 8585 मीटर है।

1957 – बंबई (अब मुंबई) में जनता बीमा पॉलिसी की शुरुआत हुई।

1972 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1972 - विलंड्रा नेशनल पार्क ऑस्ट्रेलिया में स्थापित किया गया।

1980 - दक्षिण कोरिया के सैन्य सरकारी बलों और समर्थक लोकतंत्र के प्रदर्शनकारियों ने 2,000 प्रदर्शनकारियों को मार डाला गया।

1983 – 7.7 रिएक्‍टर स्‍केल से जापान में आए भूकंप में 104 लोगों की मौत हुई।

1987 – श्रीलंका ने जाफना में तमिल विद्रोहियों के खिलाफ अभियान छेड़ा।

1994 – सिंगल माइकल जैक्सन ने एक्ट्रेस लिसा मैरी प्रेसले से शादी की। 

1998 – जापान के सम्राट अकीहितो ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान उनके देश की ओर से दी गई यातनाओं पर दु:ख जताया। जापान ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान 50,016 ब्रिटिश सिपाहियों को बंदी बनाया था जिनमें से 12,433 की या तो मौत हो गई या उन्हें कैद में मार दिया गया।

1999 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया।

1999 – सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने वनडे क्रिकेट में 318 रनों की साझेदारी का विश्व रिकार्ड बनाया।

2002 - चीन का विमान समुद्र में गिरा, 225 लोग मरे।

2006 – इंडोनेशिया के जावा में आए भूकंप के कारण 5700 से अधिक लोगों की मौत और लगभग दो लाख बेघर हुए।

2006 - विज्ञान जगत् में एक शोध के मुताबिक एड्स का विषाणु कैमरून में पाए जाने वाले चिपैंजिओं से फैला है।

2007 - भारत और जर्मनी के मध्य रक्षा समझौता सम्पन्न।

2008 - भारतीय स्टेट बैंक ने फ़सल ऋण बीमा को 50 हज़ार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया। 

2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने अनाज व खाद्य तेलों की स्टॉक सीमा तय करने के सम्बन्ध में अधिसूचना जारी की।

2008 - मंगल ग्रह के अध्ययन हेतु फ़ीनिक्स यान मंगल ग्रह पर उतरा। 

2008 - नेपाल सरकार ने नरेश ज्ञानेन्द्र के नारायणहिती महल को प्रतिबन्धित क्षेत्र घोषित किया।

2008 - कान फ़िल्म महोत्सव में फ़्रांसीसी फ़िल्म 'द क्लास एंतरे लेसमुर्स' को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का 'पाल्मे डी केयर' पुरस्कार प्रदान किया गया।

2010 - भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश बी.एस.चौहान और न्यायाधीश स्वतंत्र कुमार की खंडपीठ ने शादी किए बगैर एक साथ रहने वाले प्रेमी युगलों की संतानों को भी अपने मां-बाप की ओर से अर्जित सम्पत्ति में हिस्सा पाने का अधिकार स्वीकार किया। न्यायालय ने साथ ही उन्हें परंपरागत पैतृक संपत्ति पर उनके अधिकार को अस्वीकार किया।

2013 – मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर आईपीएल ट्वंटी 20 खिताब अपने नाम किया।

2014 – भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेन्द्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

2019 - स्विट्जरलैंड ने साझा की स्विस बैंकों के भारतीय ग्राहकों की बैंकिंग जानकारी, 11 भारतीयों को नोटिस।

2019 - अमेरिका के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा डिवाइस तैयार किया जो व्यक्ति के पसीने, लार, खून या मूत्र से तनाव का कारण बनने वाले विभिन्न हार्मोन की जांच करने में सक्षम है।

2020 - भारत और ऑस्‍ट्रेलिया ने रणनीतिक साझेदारी के तहत आपसी सुरक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति व्‍यक्‍त की।

2020 - विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने कोविड-19 रोगियों पर हाइड्रॉक्‍सी-क्‍लोरोक्‍वीन के क्लीनिकल ट्रॉयल अस्‍थायी रूप से स्‍थगित किये।


*26 मई को जन्मे व्यक्ति👉*


1912 - छगनराज चौपासनी वाला - प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक।

1932 - बेनू सेन - कोलकाता , एक भारतीय फोटोग्राफर थे।

1937 - मनोरमा (तमिल अभिनेत्री) - दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर हास्य अभिनेत्री।

1940 - सरताज सिंह - 'भारतीय जनता पार्टी' (भाजपा) के नेता। 

1945 - विलासराव दगड़ोजीराव देशमुख- महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री।

1946 - अरुणा रॉय - भारत बेहतर सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ राजनीतिज्ञ भी हैं।

1983 - सुशील कुमार पहलवान - 'बीजिंग ओलिंपिक' खेलों में भारत के लिए 'कांस्य पदक' विजेता।


*26 मई को हुए निधन👉*


1986 - श्रीकांत वर्मा - हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, गीतकार, समीक्षक और राजनीतिज्ञ।

2017 - के. पी. एस. गिल - पंजाब के दो बार पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रहे थे।

2020 - हांगकांग की "ईस्ट नेट" रिपोर्ट के अनुसार, 26 मई को स्थानीय समय में, हांगकांग और मकाऊ के एक प्रसिद्ध देशभक्त उद्यमी होंगशेन हो का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया।


*26 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 ग्रीष्मोत्सव पूर्ण (मा. आबू ) ।

🔅 श्री कूर्म जयन्ती (श्री कूर्मावतार / कच्छपावतार , बैशाख पूर्णिमा को ) ।

🔅 श्री बुध पूर्णिमा , बुद्ध परिनिर्वाण दिवस ।

🔅 ग्रस्तोदय खग्रास / उपच्छाया चन्द्रग्रहण ( दोपहर 02:17 से शाम 07:19 तक , भारत में पूर्वोत्तर राज्यों में आंशिक दर्शन , सूतकादि मान्य नहीं ) ।

🔅 क्रान्तिकारी श्री छगनराज चौपासनी वाला जयन्ती ।

🔅 श्री विलासराव दगड़ोजीराव देशमुख जयन्ती।

🔅 पहलवान श्री सुशील कुमार जन्म दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*


🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻


   ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜


Tag: #didyouknow #fact #whatdidhappendtoday

#whatspcialtoday

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad