ADVERTISEMENT

Did you know?


 🩸💎🩸 ⚜️🕉⚜️  🩸💎🩸 

    *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏* 

       *🙏शभप्रभातम् जी🙏*


*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*


     *📝आज दिनांक 👉*

     

   *📜 30 मई 2021*

              *रविवार*

 *🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1943

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2078

*🇮🇳मास-* ज्येष्ठ

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* पंचमी-26:14 तक

*🗒पश्चात्-* षष्ठी

*🌠नक्षत्र-* उत्तराषाढ़ा-16:41 तक

*🌠पश्चात्-* श्रवण

*💫करण-* कौलव-15:04 तक

*💫पश्चात्-* तैतिल

*✨योग-* शुक्ल-08:28 तक

*✨पश्चात्-* ब्रह्म

*🌅सर्योदय-* 05:24

*🌄सर्यास्त-* 19:13

*🌙चन्द्रोदय-* 23:26

*🌛चन्द्रराशि-* मकर-दिनरात

*🌞सर्यायण -* उत्तरायण

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:51 से 12:46

*🤖राहुकाल-* 17:29 से 19:13

*🎑ऋतु-* ग्रीष्म

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम


*✍️विशेष👉*


*🔅आज रविवार को 👉 जयेष्ठ बदी पंचमी 26:14 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 16:42 तक , महापात 24:35 से , गुरु श्री अर्जुनदेव स्मृति दिवस (तारीखानुसार) , श्री वी. नारायणसामी जन्म दिवस , श्री उमाशंकर दीक्षित स्मृति दिवस , श्री वीर बहादुर सिंह स्मृति दिवस , गोवा राज्य का दर्जा दिवस व हिन्दी पत्रकारिता दिवस (हिन्दी के पहले साप्ताहिक 'उदन्त मार्तण्ड' के प्रथम प्रकाशन के अवसर पर)।*

*_🔅कल सोमवार को 👉 जयेष्ठ बदी षष्ठी 25:08 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 16:02 तक , सर्वदोषनाशक रवि योग 16:02 से , विघ्नकारक भद्रा 25:06 से , पंचक 27:59 से , महापात 08:02 तक , कुमारयोग , श्री श्रेयांसनाथ जी गर्भ कल्याणक ( जैन , ज्येष्ठ कृष्ण षष्ठी ) , वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर जयन्ती , श्री द्वारका प्रसाद मिश्र स्मृति दिवस , श्री गुरनाम सिंह स्मृति दिवस , श्री विचित्र नारायण शर्मा स्मृति दिवस व विश्व तम्बाकू निषेध दिवस।_*


*🎯आज की वाणी👉*


🌹

*वृद्धानां   वचनं   श्रुत्वा*

      *योऽभ्युत्थानं प्रयोजयेत्।* 

 *उत्थानस्य फलं सम्यक्*

     *तदा  स  लभतेऽचिरात् ।।* 

          ★महाभारतम् सौप्तिक पर्व २-२३

 *अर्थात्👉* 

       _जो वृद्ध पुरुषों का वचन सुनकर उसके अनुसार कार्य आरम्भ करता है, वह उस कार्य का उत्तम फल शीघ्र ही प्राप्त कर लेता है।_

🌹


*30 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1381 – इंग्लैंड के एसेक्स में किसानों का विद्रोह शुरू हुआ।

1498 – कोलंबस तीसरी बार छह जहाज के साथ अमेरिका की यात्रा पर निकला।

1539 – स्पेन के खोजी हर्नान्डो डी सोटो ने फ्लोरिडा की खोज की।

1646 – स्पेन और नीदरलैंड ने युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1783 - फिलाडेल्फिया के बेंजामिन टॉवर से अमेरिका में पहला दैनिक समाचार पत्र प्रकाशित किया गया।

1797 - विलियम विलबरफोर्ड ने बारबरा एन स्पूनर से शादी की।

1826 – पहले हिंदी अखबार उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन शुरू हुआ।

1859 - फ़ेत्तो का युद्ध: सार्डिनियन सेना ने ऑस्ट्रियाई सेना को पराजित किया।

1867 – उत्तर प्रदेश के देवबंद में दार-उल-उलूम की स्थापना हुई।

1896 – अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पहली ऑटोमोबाइल दुर्घटना हुई।

1910 - जनरल लुइस बोथा दक्षिण अफ्रीका संघ के पहले प्रधानमंत्री बने।

1919 – रवीन्द्रनाथ टैगोर ने जालियांवाला बाग नरसंहार के विरोध में ‘सर’ की उपाधि वापस की।

1949 – पूर्वी जर्मन में संविधान को अंगीकार किया गया।

1962 - चिली में 1962 फीफा विश्व कप की शुरुआत हुई।

1966 – अमेरिकी विमानों ने उत्तरी वियतनाम पर बमबारी की।

1975 – यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का गठन हुआ।

1981 - बांग्लादेश के राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान की उनके 8 सहयोगियों के साथ हत्या, देश में आपातकाल लागू।

1987 - गोवा को भारत के राज्य का दर्जा मिला।

1990 - पेरू में भूकंप से 135 लोगों की मौत हुई।

1996 - 6 वर्षीय बालक गेधुन चोकी नाइया को नया पंचेन लामा चुना गया।

1998 - पाकिस्तान द्वारा एक और (छठा) परमाणु परीक्षण।

1998 -  अफ़ग़ानिस्तान में भीषण भूकम्प से 5000 लोगों के मरने की आशंका।

2003 - नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री लोकेन्द्र बहादुर चंद ने इस्तीफ़ा दिया।

2004 - सऊदी अरब में बंधक संकट समाप्त, परन्तु दो भारतीयों सहित 22 की हत्या।

2007 - अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस पर 107 शांति रक्षक पुरस्कृत।

2008 - सुजाना मेटल प्रोडक्ट लिमिटेड ने विशाखापट्टनम में 180 करोड़ रुपये की लागत से तीन स्टील इकाईयों का अधिग्रहण किया।

2008 - अफ़ग़ानिस्तान में एक ज़िले पर तालिबान ने क़ब्ज़ा किया।

2012- विश्वनाथन आनंद पाँचवीं बार विश्व शतरंज चैंपियन बने।

#didyouknow #fact #factofthday #mhaarobharat #breakingfacts

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad