ADVERTISEMENT

Did you know?




        




  🩸💎🩸 ⚜️🕉⚜️  🩸💎🩸 

    *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*

       *🙏शभप्रभातम् जी🙏*


*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*


     *📝आज दिनांक 👉*

     

   *📜 04 जून 2021*

              *शुक्रवार*

 *🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1943

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2078

*🇮🇳मास-* ज्येष्ठ

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* दशमी-28:09 तक

*🗒पश्चात्-* एकादशी

*🌠नक्षत्र-* उत्तरभाद्रपद-20:47 तक

*🌠पश्चात्-* रेवती

*💫करण-* वणिज-15:13 तक

*💫पश्चात्-* विष्टि

*✨योग-* आयुष्मान-26:47 तक

*✨पश्चात्-* सौभाग्य

*🌅सर्योदय-* 05:23

*🌄सर्यास्त-* 19:15

*🌙चन्द्रोदय-* 26:21

*🌛चन्द्रराशि-* मीन-दिनरात

*🌞सर्यायण -* उत्तरायण

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:51 से 12:47

*🤖राहुकाल-* 10:35 से 12:49

*🎑ऋतु-* ग्रीष्म

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम


*✍️विशेष👉*


*_🔅आज शुक्रवार को 👉 जयेष्ठ बदी दशमी 28:09 तक पश्चात् एकादशी शुरु , विघ्नकारक भद्रा 15:12 से 28:08 तक , पंचक जारी , मूल संज्ञक नक्षत्र 20:47 से , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग 20:47 से सूर्योदय तक , श्री हनुमान जी जयन्ती ( तेलगु कलेण्डर आधारित ) ,भगवान श्री विमलनाथ जी गर्भ कल्याणक ( जैन , ज्येष्ठ कृष्ण दशमी ) ,थ्येनमान दिवस (कन्फर्म नहीं ) व निर्दोष बच्चों के साथ दुर्व्यवहार विरोधी दिवस / बाल यातना एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस / दुनिया भर में हिंसा का शिकार हुए मासूम बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस ( International Day of Innocent Children Victims of Aggression )।_*

*_🔅कल शनिवार को 👉 जयेष्ठ बदी एकादशी पूर्णरात्रि , पंचक  23:27 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , माँ भद्रकाली जयन्ती (ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी ) , गुरु श्री गोलवलकर स्मृति दिवस , श्री योगी आदित्यनाथ जन्म दिवस व विश्व पर्यावरण दिवस।_*

 *नोट-अपरा / अचला एकादशी व्रत ( सभी के लिए ) कल  6 जून रविवार को है।*


*🎯आज की वाणी👉*


🌹

*यथा ह्युच्चावचैर्वाक्यैः* 

      *क्षिप्तचित्तो नियम्यते।* 

 *तथैव   सुहृदा  शक्यो* 

      *न शक्यस्त्ववसीदति।।* 

         ★महाभारतम् सौप्तिक पर्व ५-८

 *अर्थात्👉* 

        _जैसे मनुष्य विक्षिप्त चित्तवाले पागल को नाना प्रकार के ऊँच-नीच वचनों द्वारा समझा-बुझाकर या डरा -धमकाकर काबू मे लाते हैं,  उसी प्रकार सुहृद्गण भी अपने स्वजन को समझा-बुझाकार और डाँट-डपटकर वश में रखने की चेष्टा करते हैं और जो वश में आ जाता है वह तो सुखी होता है और जो किसी तरह काबू में नहीं आ सकता, वह दुःख भोगता है।_

🌹


*4 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1039 – हेनरी तृतीय रोम का सम्राट बने।

1674 – अमेरिका के मैसाच्यूसेट्स शहर में घोड़ों की दौड़ पर प्रतिबंध लगाया गया।

1784 - ल्योन, फ्रांस में एलिजाबेथ थिबल, गर्म हवा के गुब्बारे में सवारी करने वाली महिला बनी।

1805 - त्रिपोली और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच पहला बारबरी युद्ध समाप्त हुआ।

1805 - लंदन के हार्स गार्ड्स परेड में रंगमंच का पहला कार्यक्रम आयोजित किया किया।

1810 - घोड़े के चोरो को पड्कने के लिए डेडम, मैसाचुसेट्स में एक सोसाइटी की स्थापना की गयी।

1831 - राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा लियोपोल्ड वैन सक्सन-कोबर्ग को बेल्जियम के राजा के रूप में चयन किया गया।

1845 – मैक्सिको और अमेरिका के बीच लड़ाई शुरू  हुई।

1850 - इंग्लैंड में पेट्रोकेमिंग करने वाला स्व-डिओडोरिज़िंग उर्वरक तैयार किया गया।

1896 – हेनरी फोर्ड ने अमेरिका के डेटरोइट शहर में अपना पहला मॉडल परीक्षण के लिए उतारा।

1911 – अलास्का के इंडियन क्रीक में सोना मिला।

1919 – अमेरिकी नौसेना ने कोस्टारिका पर हमला किया।

1928 – चीन के राष्ट्रपति हांग जोलिन की जापानी एजेंट ने हत्या की।

1929 – जॉर्ज ईस्टमेन ने पहली टे क्निकलर मूवी का डेमो दिया।

1939 – ओकलाहोम शहर में पहली बार खरीदारी करने वाली गाड़ी पेश की गई।

1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में प्रवेश किया।

1944 – अमेरिकन आर्मी ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान रोम में प्रवेश किया।

1959 – सी राजगोपालाचारी ने स्वतंत्र पार्टी बनाने की घोषणा की।

1964 – मालदीव ने संविधान का निर्माण किया।

1970 – ब्रिटेन से अलग होकर टोंगा एक स्वतंत्र देश बना।

1982 – इजराइल ने दक्षिणी लेबनान पर हमला किया।

1986 – हेनरी फोर्ड ने अपनी कार की टेस्ट ड्राइव की।

1989 - चीन की राजधानी बीजिंग में तियानानमेन चौक पर शांति पूर्ण प्रदर्शन कर रहे नागरिकों का हिंसक दमन किया गया । इस दमन का पूरे विश्व में विरोध हुआ।

1991 – द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली गैर साम्यवादी सरकार यूरोपीय देश अल्बानिया में बनी।

1997 – दूरसंचार उपग्रह 2डी कक्ष में पहुंचा।

2001 -  ज्ञानेन्द्र की ताजपोशी के विरोध में हिंसा भड़की, हत्याकांड की न्यायिक जांच के लिए एक आयोग गठित।

2003 - डोमीनिक गणराज्य की 18 वर्षीय सुन्दरी एमीलिया वेगा 'मिस यूनीवर्स-2003' बनीं।

2005 - लालकृष्ण आडवाणी ने कराची में मोहम्मद जिन्ना को धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति बताया।

2006 - यूगोस्लाविया के पूर्व गणराज्य मोंटेनेग्रो ने स्वतंत्रता की घोषणा की।

2007 - ब्राजील के राष्ट्रपति लुइस इनासियो लुला डि सिल्वा को वर्ष 2006 का जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार प्रदान किया गया।

2008 - हरियाणा सरकार ने पारिवारिक पेंशन का लाभ 25 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों को भी देने की घोषणा की।

2008 - न्यूयार्क की सीनेटर हिलेरी क्लिंटन को पछाड़ते हुए बराक ओबामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी हासिल की।

2011 - नए सर्वेक्षण में खुलासा हुआ है कि भारतीय लोग आर्थिक वृद्धि पर पर्यावरण रक्षा को मामूली रूप से प्राथमिकता देते हैं। 

2011 - अमेरिका की प्रमुख सर्वेक्षण एजेंसी ‘गैलप’ ने अपने ताजा सर्वेक्षण में कहा कि ज़्यादातर आबादी अर्थव्यवस्था से ज़्यादा पर्यावरण पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं।

2011 - अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले भारतीय अर्थशास्त्री डॉ. अमर्त्य सेन ने पश्चिमी देशों को भारत और चीन से सीख लेने की सलाह दी। 

2015 – घाना में एक पेट्रोल पंप पर लगी आग में 200 से अधिक लोगों की मौत।

2019 -  घर से निकलने वाले प्लास्टिक कचरे से जेट ईंधन बनाने का तरीका ,अमेरिका में वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी (डब्ल्यूएसयू) के वैज्ञानिकों ने खोजा ।

2020 - हांगकांग की विधायिका ने एक विवादास्पद विधेयक को मंजूरी दे दी, जिसके तहत चीनी राष्ट्रगान का अपमान करना गैरकानूनी होगा।

2020 - भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्रियों की अगुआई में दोनों देशों के बीच पहली वर्चुअल शिखर बैठक हुई , एक दूसरे के सैन्य अड्डे इस्तेमाल करेंगे , दोनों देशों के बीच हुए नौ समझौते ।


*4 जून को जन्मे व्यक्ति*


1936 -नूतन - हिन्दी सिनेमा की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्री।

1947 - अशोक सर्राफ हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।

1948 - अनिल शास्त्री - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं।

1975 – अमेरिकी अभिनेत्री एंजेलिना जोली का जन्म।

1979 - अवनीश सिंह चौहान - भारतीय लेखक ।

1984 - प्रियामणि - भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री और मॉडल।


*4 जून को हुए निधन👉*


1962 - अचंत लक्ष्मीपति - आयुर्वेदिक औषधियों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रसिद्ध थे।

2001 - नेपाल के नवनियुक्त नरेश दीपेन्द्र का अस्पताल में निधन।

2007 - चीन के पूर्व उपप्रधानमंत्री हांग चू का निधन (कन्फर्म नहीं)। 

2016 - सुलभा देशपांडे - भारतीय अभिनेत्री ।

2018 - साहित्यकार अभिमन्यु अनत - मॉरीशस में हिन्दी कथा साहित्य के सम्राट थे।

2020 - खट्टी-मीठी फिल्मों के निर्देशक बासु चटर्जी का निधन।

2020 - कोरोना की वजह से फिल्म निर्माता अनिल सूरी का 77 साल की उम्र में निधन।

2020 - ब्रिटिश प्रोड्यूसर और गीतकार रूपर्ट हाइन ( Rupert Hine ) का निधन ।


*4 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 शरी हनुमान जी जयन्ती ( तेलगु कलेण्डर आधारित )।

🔅 भगवान श्री विमलनाथ जी गर्भ कल्याणक ( जैन , ज्येष्ठ कृष्ण दशमी )।

🔅 थयेनमान दिवस (कन्फर्म नहीं) ।

🔅 निर्दोष बच्चों के साथ दुर्व्यवहार विरोधी दिवस / दुनिया भर में हिंसा का शिकार हुए मासूम बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Innocent Children Victims of Aggression )।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*


🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻


   ⚜️⚜️ 🌴 💎 🌴⚜️⚜️


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad